Dharma Sangrah

Corona से जंग : पुलिसकर्मी भी वायरस की चपेट में, हर 3 दिन में बदली जाएगी ड्‍यूटी

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (21:01 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। इस महामारी के मरीजों की सूची में बुधवार को एक थाने के प्रभारी का नाम भी जुड़ गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने पुष्टि की कि कोरोना वायरस के नए  मरीजों में शहर के पूर्वी क्षेत्र के एक थाने के प्रभारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जिले के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और एक अन्य थाना प्रभारी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 
 
इस बीच, पुलिस के एक आला अफसर ने बल के कर्मियों को इस महामारी के खतरे से बचाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने कहा कि संक्रमित इलाकों में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी हर तीन दिन में बदल-बदलकर लगाई जाए ताकि उन्हें लंबे समय तक इन क्षेत्रों में काम न करना पड़े। 
 
आईजी ने कहा कि मुझे शहर भ्रमण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि संक्रमित इलाकों में उनकी ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है। 
 
शर्मा ने यह निर्देश भी दिया कि जितना संभव हो सके, 50 साल से अधिक उम्र वाले और ऐसे पुलिसकर्मियों से थाने में ही ड्यूटी कराई जाए, जो पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर में बुधवार सुबह तक कोविड-19 के कुल 544 मरीज मिले हैं। इनमें से 37 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 
कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। (फाइल फोटो) (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख