Hanuman Chalisa

India Coronavirus Update : नहीं थम रही रफ्तार, देश में कोरोना के 12781 नए मामले, संक्रमण दर 4 फीसदी के पार

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (11:08 IST)
नई दिल्ली। भारत में सोमवार को एक दिन में कोविड-19  के 12781 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,33,09,473 पर पहुंच गई, जबकि 130 दिनों बाद दैनिक संक्रमण दर 4 प्रतिशत के पार चली गई है। देश में पिछले 20 दिनों में कोरोना के 151386 नए मामले सामने आए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,873 पर पहुंच गई है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 76,700 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 4.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 4,226 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,27,07,900 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.18 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोनावायरस से देश में जिन 18 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 11 की केरल, तीन की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में UCC के दायरे से बाहर रहेंगे आदिवासी, RSS और सरकार के बीच मंथन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव

Weather Update : देश में भीषण गर्मी और लू का कहर, क्‍या इन राज्‍यों में बारिश से मिलेगी राहत?

LIVE: साउथ 24 परगना में फिर बवाल, भाजपा उम्‍मीदवार की गाड़ी फोड़ी, बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कानून बनाने के लिए सरकार को बाध्य नहीं कर सकते, याचिकाएं खारिज

अगला लेख