Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में तेजी से कम हो रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 2503 नए केस आए सामने

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (09:35 IST)
नई दिल्‍ली। देश में जानलेवा कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के मामले अब लगातार कम हो रहे हैं। वहीं एक्टिव केस भी घटकर 36168 हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2503 नए केस सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है।

खबरों के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 4377 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 36168 हो गई है। वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 515877 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 41 हजार 449 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोनावायरस रोधी टीकों की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 4 लाख 61 हजार 318 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 180 करोड़ 19 लाख 45 हजार 779 डोज़ दी जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, जन-भागीदारी की भावना से संचालित, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। टीका लगवाने के बाद भी कोविड से बचाव की सावधानियों का पालन करते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

अगला लेख