Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में 1 करोड़ से ज्यादा किशोरों को मिली Corona Vaccine की दोनों खुराक, 5 करोड़ से अधिक को पहली डोज

Advertiesment
coronavirus
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा किशोरों (15 से 18 साल आयु वर्ग) को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं 5 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

देश में अब तक 5.04 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। मांडविया ने कू किया, युवा भारत का ऐतिहासिक कदम। 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
webdunia

सुबह सात बजे तक मिली सूचनाओं के अनुसार, पिछले 24 घंटे में टीके की 53.61 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। अभी तक टीके की कुल 170.87 करोड़ (1,70,21,72,615) खुराक लगाई गई हैं।

देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण जनवरी 2022 से शुरु किया गया था। देश में किशोर आबादी लगभग साढ़े सात करोड़ है जिसमें से पांच करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड टीके पहली खुराक दी जा चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिजाब पर मचे बवाल के बीच भोपाल में अनोखा विरोध प्रदर्शन, हिजाब पहनकर लड़कियों ने खेला फुटबॉल- क्रिकेट