Hanuman Chalisa

कोरोना बढ़ा रहा दहशत, देशभर में 45 हजार से ज्‍यादा नए मामले

Webdunia
रविवार, 29 अगस्त 2021 (10:22 IST)
नई दिल्ली। केरल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों ने पूरे देश की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 45083 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,26,95,030 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 460 और मरीजों के संक्रमण के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,37,830 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,783 मामलों की वृद्धि हुई है। लगातार चौथे दिन केरल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 30 हजार के पार है। पूरे देश में एक दिन में आने वाले कोरोना मरीजों में से 70 प्रतिशत मरीज केरल के हैं। देश में शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 62.29 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने खुद को ‘ईसा मसीह’ के रूप में दिखाया, पोप लियो XIV पर तीखा हमला, AI फोटो से मचा नया विवाद

हथिनी 'चंचल' की तस्वीर 3 लाख की, जान कौड़ियों की? जयपुर के एलीफेंट कार्टेल ने 'चंचल' जैसे हाथियों को कैसे नरक में धकेला...

कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का मुख्‍यमंत्री? अमित शाह ने बताई 2 खूबियां

परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें समस्याएं, CM योगी ने शिकायतकर्ताओं को समझाया

सीएम योगी ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

अगला लेख