Hanuman Chalisa

भारत ने रचा इतिहास, 1 दिन में दी गई Corona टीके की 1 करोड़ खुराक

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (23:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी गई, जो 1 दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोविन वेबसाइट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, आज रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है, जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है। कोविन वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

चुनावी जंग के लिए प्रशासन तैयार, अहमदाबाद में 4257 मतदान केंद्र बनाए, गर्मी के मद्देनजर हर केंद्र पर ORS और मेडिकल किट की सुविधा

UP Board Result, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 दिन में रिकॉर्ड मूल्यांकन, कल 4 बजे होगा घोषित

सूडान युद्ध : घर लौटने वाले हताश नागरिकों के लिए चुनौतियों का नया अंबार

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

अगला लेख