Hanuman Chalisa

देश में 1 दिन में रिकॉर्ड 10.55 लाख Corona नमूनों की जांच, नहीं थम रहे मामले...

Webdunia
रविवार, 30 अगस्त 2020 (14:00 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के लगातार बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और 29 अगस्त को एक दिन में अब तक के रिकॉर्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले 21 अगस्त को रिकॉर्ड 10 लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं और एक दिन में 10 लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।

भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 29 अगस्त तक देशभर में कोरोनावायरस के कुल चार करोड़ 14 लाख 61 हजार 636 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें से शनिवार को एक दिन की रिकॉर्ड 1055027 नमूनों की जांच की गई। परिषद के अनुसार 28 अगस्त को नौ लाख 28 हजार 761 नमूनों की जांच की गई।
ALSO READ: देश के इन 4 राज्यों में नहीं थम रही कोरोनावायरस की रफ्तार, कुल सक्रिय मामलों का 55 प्रतिशत
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों में देश में कोरोनावायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों में देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 78,761 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 35,42,734 पर पहुंच गई।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 948 संक्रमितों की और मौत हुई और मृतकों की कुल संख्या 63498 हो गई। संक्रमण से अब तक 27,13,934 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से स्वस्थ होने की दर 76.61 फीसदी हो गई। मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है। देश में कोरोना के फिलहाल सक्रिय मामले 21.60 प्रतिशत अर्थात सात लाख 65 हजार 302 हैं।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

अगला लेख