Publish Date: Sun, 30 Aug 2020 (11:59 IST)
Updated Date: Sun, 30 Aug 2020 (12:03 IST)
नई दिल्ली। देश में अनलॉक-4 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें कई छूट दी गई है, लेकिन कोरोनावायरस की रफ्तार थम नहीं रही है। देश में कोरोनावायरस के कुल सक्रिय मामलों में से आधे से अधिक यानी करीब 55.26 प्रतिशत महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में हैं।
देश में कोरोना के अभी कुल 7,42,023 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 422973 मामले इन चार राज्यों में हैं। यह कुल सक्रिय मामलों का 55.26 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 185467, आंध्रप्रदेश में 97681, कर्नाटक में 86465 और तमिलनाडु में 52726 सक्रिय मामले हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकॉर्ड 765302 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,42,734 हो गई है। इस दौरान 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 63,498 पर पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 27,13,934 हो गई है।