Dhanteras
✕

Corona virus की त्वरित जांच के लिए भारत और इसराइल संयुक्त रूप से करेंगे शोध एवं विकास

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (08:25 IST)
नई दिल्ली। इसराइली दूतावास ने सोमवार को यहां कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए भारत और इसराइल संयुक्त रूप से शोध और विकास कार्य करेंगे। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए वृहद आंकड़े और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधार पर संयुक्त रूप से शोध एवं विकास कार्य करने पर चर्चा की।
ALSO READ: अगर यह ‘शोध’ सफल हुआ तो कोरोना संक्रमित को ‘कुत्‍ते’ भी ढूंढ लेंगे!
इसराइली दूतावास की प्रवक्ता अविगेल स्पिरा ने ट्वीट किया कि भारत और इसराइल संयुक्त रूप से कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए शोध और विकास कार्य करेंगे।
 
भारत में इसराइल के राजदूत रॉन मालका ने ट्वीट किया कि मुझे गर्व है कि भारत और इसराइल के विशेषज्ञ एकसाथ काम करेंगे ताकि वे पूरी दुनिया के लिए जीवन बदलने लायक समाधान की खोज कर सकें, विशेषकर कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख