Hanuman Chalisa

Corona virus: आखि‍र वायरस क्‍या चाहता है आपके शरीर से?

नवीन रांगियाल
गुरुवार, 11 जून 2020 (14:25 IST)
जैसे ही कोरोना वायरस दुन‍िया में फैलने लगा तो कई देशों ने लॉकडाउन लगा द‍िया। यानी पूरी दुन‍िया के देश अपने-अपने घरों में कैद हो गए। यह सही भी था, उस समय यही क‍िया जा सकता था। लेक‍िन क्‍या कोई पूरी ज‍िंदगी घर में बैठकर गुजार सकता है। या जब तक कोरोना खत्‍म नहीं हो जाता तब तक दुन‍िया के सारे कामकाज बंद ही रहेंगे।

नहीं, ऐसा नहीं हो सकता यानी एक न ए‍क द‍िन आपको अपने घर से बाहर न‍िकलना ही होगा।
क्‍यों न‍िकलना होगा इसका भी कारण है।

'दरअसल, विज्ञान कहता है कि अगर किसी बच्चे को उसके जन्म से लेकर जवानी तक किसी ऐसी जगह रखा जाए, जहां उसे कभी जुकाम, खांसी, बुखार ना हो; तो एक समय बाद उसे यदि कभी जुकाम हो गया, तो उसकी सीधी मौत हो जाएगी'

जिस सर्दी, जुकाम और खांसी को हम या हमारे बच्चे साल में 8-10 बार आराम से होने देते हैं और उसे झेल जाते हैं वही किसी की मौत का कारण भी बन सकता है।

इसलिये कोरोना से बचने के ल‍िए इंसान ज‍िंदगीभर अपने घर में बैठकर नहीं रह सकता। उसे एक न ए‍क द‍िन बाहर न‍ि‍कलना ही होगा। नहीं तो वो घर में रहकर अपने शरीर को एक अलग तरह से कमजोर बना लेगा और जब भी वो बाहर न‍िकलेगा तो वायरस उस पर अटैक कर देगा।

यानी लॉकडाउन और खुद को घर में कैद करके रखना इस वायरस का सही इलाज नहीं है। ऐसे में आपके पास एक ही तरीका है। बाहर नि‍कलना और इससे पहले अपनी इम्‍युन‍िटी को मजबूत करना।

दरअसल वैज्ञान‍िकों और मेड‍िकल टीमों का मानना है क‍ि कोई भी वायरस आपको कभी मारना नहीं चाहता है। वो बस अपने लिए आपके शरीर में जगह बनाकर रखना चाहता है। ऐसे में हमें अपने शरीर को ही मजबूत बनाना होगा।

अगर हम खुद को और अपने बच्‍चों को हमेशा के लिए सुरक्षित रखना चाहते है तो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा।
  1. 30 - 60 मिनट प्रतिदिन व्यायाम व योग का नियम बनाएं। उम्र कोई भी हो आपकी। खुद के लिए इतना तो कर ही सकते हो।
  2. खुद को और अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शारीरिक मेहनत की आदत डाल लें। मशीनों की बजाय खुद के शरीर पर विश्वास रखें।
  3. पैदल चलना, साइकिल चलाना, सीढ़ी चढ़ने की आदत अब अच्छी आदत में शुमार हो गई है। कार, स्कूटर का लालच दूर रखें।
  4. धूप में सारे विटामिन और जीवन के लिए जरूरी तत्व हैं।
  5. प्रकृति से जुड़ाव करना होगा।
  6. गर्म पानी का सेवन करने की आदत डालें।
  7. जिन आंवला, अदरक, नीबू, गिलोय, फल, सलाद, अंकुरित अनाज, आयुर्वेदिक खाद्य जैसी कुदरती चीजों को हम पैक्ड व जंक फूड के चलते भूल गए थे; उनको ही अब अपने आहार में शामिल करना जरूरी है।
  8. याद कीजिए अपने वो दिन जब रोटी पर नमक-मिर्ची लगा कर खा जाते थे, और मस्त रहते थे।
  9. कोई भी खाली पेट न रहे।
  10. उपवास न करें।
  11. रोज एक घंटे धूप लें।
  12. ऐसी का प्रयोग न करें।
  13. गरम पानी पिएं, गले को गीला रखें।
  14. सरसों का तेल नाक में लगाएं।
  15. घर में कपूर वह गूगल जलाएं।
  16. आधा चम्मच सोंठ हर सब्जी में पकते हुए डालें।
  17. रात को दही ना खायें।
  18. बच्चों को और खुद भी रात को एक एक कप हल्दी डाल कर दूध पिएं।
  19. हो सके तो एक चम्मच चवनप्राश खाएं।
  20. घर में कपूर और लौंग डाल कर धूनी दें।
  21. सुबह की चाय में एक लौंग डाल कर पिएं।
  22. फल में सिर्फ संतरा ज्यादा से ज्यादा खाएं।
  23. आंवला किसी भी रूप में चाहे अचार, मुरब्बा,चूर्ण इत्यादि खाएं।
  24. दूध में हल्दी आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump की धमकियों के बीच ईरानियों के फोन पर आया रहस्यमयी SMS

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

सिंगापुर में बोले योगी, न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

योगी हैं तो यूपी है... तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सिंगापुर में गूंजा नारा

अगला लेख