dipawali
✕

ICMR का बड़ा बयान, प्रसव के समय मां से शिशु में कोरोना का संक्रमण संभव

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (07:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में सामने आ रहे सबूतों के आधार पर कहा कि न सिर्फ गर्भावस्था में मां से शिशु में इस वायरस का संक्रमण संभव है बल्कि प्रसव के समय भी मां से बच्चा संक्रमित हो सकता है।
 
आईसीएमआर ने हालांकि स्पष्ट किया कि गर्भस्थ और नवजात शिशु में संक्रमण के अनुपात का निर्धारण अभी नहीं किया जा सका है।
 
परिषद ने कहा कि अभी तक मां के दूध में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि करने वाला कोई मामला सामने नहीं आया है। साथ ही इस तरह के कोई आंकड़े भी उपलब्ध नहीं हैं जो इस वायरस के कारण गर्भपात होने या समय पूर्व प्रसव के खतरे की प्रमाणिक पुष्टि करते हों ।
 
आईसीएमआर ने कोरोना संकट के दौरान मिल रहे प्रमाणों के आधार पर कहा कि मां से नवजात में इस वायरस का संक्रमण पहुंचना संभावित है। हालांकि इससे कितने गर्भस्थ शिशुओं पर असर पड़ता है, इसका निर्धारण किया जाना अभी शेष है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

वडोदरा में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

अगला लेख