ramcharitmanas

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 420 संदिग्धों की पहचान,चीन से आने वालों पर विशेष नजर

कोरोना वायरस पर मध्य प्रदेश में अलर्ट और टोल फ्री नंबर जारी

विकास सिंह
मंगलवार, 3 मार्च 2020 (20:39 IST)
देश में कोरोना वायरस को लेकर कई केस सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश में बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने बीमारी के बचाव और उसको फैलने से रोकने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो क्रांफेंस में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिये किये गये उपायों की समीक्षा की। 
बैठक में उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि विदेशों से आये हुये यात्रियों विशेषकर चीन से आये हुये यात्रियों का मेडिकल चेकअप जरूर करवाया जाये । डाक्टरों की टीम बनाने में विशेषज्ञता का ध्यान रखा जाये । मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी की उपलब्धता होनी चाहिये । मेडिकल किटस हर समय उपलब्ध होनी चाहिये । उन्होंने जिला कलेक्टरों से जागरूकता के लिये में मीडिया वर्कशाप करने के निर्देश दिये । 
चीन से आने वालों पर विशेष नजर  – बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी एवं उसकी रोकथाम के उपाय बताये । उन्होंने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों की जाँच के लिये एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था है । 
 
कोरोना वायरस बीमारी को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा चीन के अन्य हिस्सों से आये हुये यात्रियों को घर पर आईसोलेशन किया जा रहा है तथा लक्षण होने पर सैंपल लिया जा रहा है। राज्य में कुल 420 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 66 निगरानी में है । राज्य स्तर पर जानकारी के लिये हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 104 स्थापित किया गया है ।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का Project Praveen बना मिसाल, AI मूल्यांकन में 50 हजार छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Jammu Kashmir Cloudburst : बादलों के फटने से नहीं मिल रही राहत, जम्मू कश्मीर में 40 से ज्यादा घटनाओं में 40 मौतें

Weather Alert : उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में हल्की बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Dharmendra Pradhan : Gen Z की जिद के कारण झेलनी पड़ी परेशानी, ताकत को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, बोले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

अगला लेख