Hanuman Chalisa

धन्य है यह गरीब मां, कोरोना से लड़ने के लिए दिए 5551

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:19 IST)
कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ने के लिए छोटे से लेकर बड़े तक सब मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लकें तोड़कर जमा पूंजी मदद के लिए दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक गरीब, बुजुर्ग और बीमार महिला ने अनूठी पहल की है। इस महिला ने भी अपनी जमा पूंजी पीड़ितों की मदद के लिए सौंप दी। 
 
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की 63 वर्षीय बीमार महिला ने अपनी जमा पूंजी 5551 रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए थाना प्रभारी को घर बुलाकर सौंपी। यह महिला स्वयं लकवे से पीड़ित हैं। महिला नकद राशि के अलावा पुलिसकर्मियों के लिए मास्क बनाने के लिए कपड़ा भी दिया। 
 
इस बुजुर्ग, बीमार महिला के परिवार का बीपीएल राशन कार्ड है। इन्होंने पाई-पाई जोड़कर जुटाई राशि प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में देकर अनूठी मिसाल पेश की है। 
 
खिलचीपुर तहसील में तोपखाना गेट के समीप रहने वालीं बुजुर्ग सुशीलाबाई साहू ने अपने बेटे को भेजकर खिलचीपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को अपने घर बुलाया और उन्हें प्रधानमंत्री राहत कोष में 5551 रुपए और आम नागरिकों को सुरक्षित रखने वाली पुलिस के लिए मास्क बनाने के लिए कपड़ा भी दान दिया।
 
वृद्ध सुशीलाबाई लकवे से पीड़ित होने के कारण बोलने में असमर्थ हैं और सपोर्ट स्टैंड के सहारे चलने को मजबूर हैं। सुखद आश्चर्य है कि जिस महिला को खुद सहारे की जरूरत है, वही आगे बढ़कर लोगों का सहारा बन रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख