sundarkand

Corona virus महामारी से परेशान जर्मनी के मंत्री ने की आत्‍महत्‍या

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (21:29 IST)
फ्रैंकफर्ट एम मेन। कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई को लेकर ‘बेहद चिंतित’ जर्मनी के हेसे राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शाएफर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
 
शाएफर (54) शनिवार को रेल पटरी पर मृत मिले थे। वीसबैडेन अभियोजक के कार्यालय ने मंत्री द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।
 
हेसे के मुख्यमंत्री वॉल्कर बॉफियर ने एक बयान में कहा कि हम स्तब्ध हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा और हम अत्यंत दु:खी हैं।
 
हेसे में जर्मनी की वित्तीय राजधानी फ्रैंकफर्ट है, जहां ड्यूश बैंक और कॉमर्जबैंक का मुख्यालय है। यूरोपीयन सेंट्रल बैंक भी फ्रैंकफर्ट में ही है।
 
राज्य के वित्त मंत्री की मौत की खबर से बेहद दु:खी नजर आ रहे बॉफियर ने कहा कि शाएफर इस महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से उबरने में कंपनियों एवं कर्मियों की मदद करने के लिए ‘दिन-रात’काम कर रहे थे।
 
चांसलर एंजेला मार्केल के निकट सहयोगी बॉफियर ने कहा कि आज हमें यह मानना होगा कि वे बेहद चिंतित थे। विशेषकर इस मुश्किल समय में हमें उनके जैसे ही व्यक्ति की आवश्यकता थी। शाएफर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

इस्लामी नाटो : क्या मोदी-नेतान्याहू की नजदीकियों का जवाब देने के लिए साथ आए पाक, सऊदी और तुर्की?

MP Rain: राजगढ़ में उफनते नाले में समाई कार, भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद

Top News 11 August: कोलंबिया में भूकंप से तबाही, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश; छात्र आंदोलन और संसद में गतिरोध

Colombia Earthquake: 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 132 से ज्यादा मौतें; आपातकाल का एलान

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

अगला लेख