shiv chalisa

Corona Virus Update : दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 1 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (20:51 IST)
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 31,412 पहुंच गई। 183 देशों के 6,67,090 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 134,700 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। आधिकारिक स्रोतों से मिले आंकड़ों के अनुसार एएफपी ने यह जानकारी दी।
 
आंकड़ों के मुताबिक दिसबंर में चीन में संक्रमण की पहली खबर आने के बाद से अब तक पुरी दुनिया में 183 देशों के 6,67,090 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 134,700 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
 
राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सूचनाओं को संकलित कर एएफपी ने यह आंकड़ा निकाला है, लेकिन मानना है कि यह वास्तविक संक्रमितों का एक छोटा-सा हिस्सा है क्योंकि कई देशों में केवल उन्हीं मरीजों की जांच की जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।
 
इटली में कोरोना वायरस से पहली मौत फरवरी में हुई थी और अब तक यहां की सरकार 10,023 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है।
 
इटली में 92,472 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 12,384 ठीक हो चुके हैं। इटली की तरह चीन से अधिक लोगों की मौतें स्पेन में हुई हैं।
 
 
स्पेन में अबतक 6,528 लोगों की मौत होने और 78,747 के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
 
चीन ने (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) अब तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3,295 लोगों की मौत और 81,394 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी है। इनमें से 74,971 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
अन्य सबसे प्रभावित देशों में ईरान है, जहां पर 2,640 लोगों की मौत हुई है और 38,309 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  फ्रांस में 2,314 लोगों की मौत हुई है और 37,575 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
 
अमेरिका में सबसे ज्यादा संख्‍या : किसी एक देश में सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में अमेरिका पहला है। यहां पर 1,24,686 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 2,191 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका में 2,612 लोग ठीक होकर घरों में लौट चुके हैं। अमेरिका में सोमवार को संक्रमण के 41,511 मामले आए थे इस प्रकार अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ी।
 
अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 2,250 लोगों की मौत हुई और 130,120 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 13,544 मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हुई है।
 
अफ्रीका में 4,267 मामले और 134 मौतें हुई हैं। ओसियाना क्षेत्र में 16 लोगों की मौत हुई है और 4,208 लोग संक्रमित हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार शाम 7 बजे उरुग्वे, न्यूजीलैंड और माली ने अपने-अपने देशों में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि की।
 
महाद्वीप के आधार पर आंकड़ों को देखें तो यूरोप में 3,63,766 लोग संक्रमित हैं और 22,259 लोगों की मौत हुई है। 
 
एशिया (पश्चिम एशिया को छोड़कर) में 1,04,596 लोग संक्रमित हुए और 3,761 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,596 मामले सामने आए और 2,718 लोगों की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं नामग्या सी खंपा? ट्रंप के गाजा बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का किया प्रतिनिधित्व

फरीदाबाद में गलती से रद्दी में बेचे 100 ग्राम सोने के गहने, दिल जीत लेगी कबाड़ी की ईमानदारी

अडानी की खदान के लिए प्रदेश के आदिवासियों को औकात दिख रहे कैलाश विजयववर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पलटवार

ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप को ब्रिटेन का बड़ा झटका, नहीं देगा RAF एयरबेस

Weather Update : क्‍या फिर चमकेगी ठंड, देश के कई हिस्‍सों में हुई बारिश, इन राज्‍यों में अलर्ट

अगला लेख