Hanuman Chalisa
✕

गुजरात में कोविड केअर सेंटर में आग, 61 मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (09:43 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। इस हादसे के बाद 61 मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। शेष 7 मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा।
 
राज्य की राजधानी से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल को एक निजी अस्पताल ने कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किया था। आग मामूली थी और इसपर तत्काल काबू पा लिया गया।
 
भावनगर दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी भरत कनाड़ा ने बताया कि जेनरेशन एक्स होटल केंद्र के तीसरे तल पर धुआं भर गया था, इसी तल पर मरीजों को रखा गया था। 
 
मध्यरात्रि के कुछ देर बाद टीवी में चिंगारी उठने के बाद यह आग लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया लेकिन तीन मंजिला होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर अत्यधिक धुआं भरने से मरीजों को वहां रखना मुश्किल हो गया था।
 
भावनगर जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि अस्पताल में मौजूद सभी 68 कोरोना वायरस मरीज सुरक्षित हैं और मामूली आग पर तत्काल काबू कर लिया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख