Hanuman Chalisa

गुजरात के भरूच में कोविड अस्पताल में आग, 18 की मौत

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (07:23 IST)
भरूच। गुजरात के भरूच में एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरों में कुछ मरीजों के शव तक स्ट्रेचरों और बेड पर झुलसते हुए नजर आए।

भरूच के पटेल वेलफेयर अस्‍पताल में रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग लग गई। इस अस्‍पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है। मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 27  मरीजों का इलाज किया जा रहा था।मरीजों को अस्‍पताल से बाहर निकाले जाने तक हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी थी।

अस्पताल में लोग मदद के लिए जोर-जोर आवाज पुकार रहे थे। सोशल मीडिया पर ऑडियो संदेश भेज कर मदद मांगी जा रही थी। दूसरी तरफ बिजली जाने से बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आग इतनी भयावह थी कि वेंटिलेटर, बेड, आईसीयू समेत सभी मेडिकल उपकरण जल गए। देर रात आग लगने की खबर पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का शीशा तोड़ा और 20 से अधिक मरीजों की जान बचाई।
 
घटना के बाद 40 से अधिक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर रवाना किया गया। साथ ही जिला पुलिस और 12 से अधिक दमकल वाहनों का एक काफिला भी मौके पर पहुंचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल: शहबाज शरीफ के ‘Draft पोस्ट’ से बढ़ा विवाद

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

अगला लेख