dharma sangrah
✕

मरीजों की जान से खिलवाड़ : नमक और ग्लूकोज से बनाते नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, मप्र में 1200 खपाए

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (19:24 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच पुलिस ने पड़ोसी गुजरात से महीनेभर के भीतर कम से कम 1200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लाए जाने का खुलासा किया है। महामारी के मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए ये इंजेक्शन नमक और ग्लूकोज के पानी से बनाए गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंदौर के विजय नगर थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों सूरत में नमक और ग्लूकोज के पानी से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया, हमें जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने पिछले एक महीने में सुनील मिश्रा नाम के व्यक्ति के जरिए मध्य प्रदेश में कम से कम 1200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की आपूर्ति की है। काजी ने बताया कि गुजरात में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कौशल वोरा ने इंदौर आकर मिश्रा को नकली रेमडेसिविर के 700 इंजेक्शनों की खेप सौंपी थी। बाद में मिश्रा सूरत जाकर 500 और नकली इंजेक्शन इंदौर लेकर आया था।
ALSO READ: Coronavirus: स्‍कि‍न में हो रहे ये बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण
थाना प्रभारी ने बताया कि इन 1200 इंजेक्शनों में से 200 इंजेक्शन पड़ोसी देवास भेजे गए थे, जबकि 500 इंजेक्शन जबलपुर के सपन जैन नामक व्यक्ति को पहुंचाए गए थे। काजी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर मिश्रा को गुजरात में वहां की स्थानीय पुलिस हाल ही में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा मिश्रा के पांच साथियों को इंदौर में गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
उन्होंने बताया कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों को मरीजों की मदद के नाम पर सोशल मीडिया पर ग्राहक ढूंढकर बेचा जाता था और केवल एक इंजेक्शन के बदले 35000 रुपए से 40000 रुपए वसूले जाते थे। काजी ने बताया, हम गुजरात में बने सात नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर में बरामद कर चुके हैं। इन सबके पैकेट पर एक ही बैच नंबर दर्ज था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस गुजरात में पकड़े गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत इंदौर लाकर उनसे पूछताछ करेगी। स्थानीय स्तर पर भी मामले की विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख