Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस से जुड़ी बड़ी खबर, DRDO ने सुरक्षाबलों के लिए बनाया स्‍पेशल सैनेटाइजिंग चैंबर

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (11:13 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रक्षाकर्मियों के लिए भारतीय रक्षा और अनुसंधान संगठन (DRDO)ने एक विशेष प्रकार की सैनेटाइजिंग चैंबर मशीन का निर्माण किया है, जिसे 'जर्मीक्‍लीन' नाम दिया गया है। यह मशीन 15 मिनट के भीतर 25 जोड़ी वर्दी को साफ कर सकती है। इसे संसद मार्ग पुलिस स्‍टेशन पर स्‍थापित किया गया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से अपनी वर्दी, डंडा, शील्ड, हेलमेट आदि को संक्रमणमुक्त करने के लिए डीआरडीओ से इस प्रकार की मशीन डिजाइन करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद उनकी आवश्यकता को देखते हुए सुरक्षाबलों की वर्दी को साफ करने के लिए यह चैंबर विकसित किया गया है।

इस कोरोना काल में अन्य विभागों के लोग तो वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं, लेकिन पुलिस विभाग के लिए ऐसा करना नामुमकिन है। यही कारण है कि उनकी वर्दी पर संक्रमण का खतरा बना रहता है।

इससे पहले भारतीय रक्षा और अनुसंधान संगठन उन्नत तकनीकी वाला वेंटिलेटर भी विकसित कर चुका है। जो कि कोरोना से लड़ाई में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोनावायरस से 3,08,993 लोग संक्रमित हैं, जबकि इस महामारी से 8884 लोगों की मौत हो गई और 1,54,330 मरीज स्वस्थ होकर घर चुके हैं।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख