Hanuman Chalisa
✕

डॉक्टरों पर भी कोरोना तीसरी लहर की मार, 1000 से अधिक हुए संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (13:09 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस आम आदमी ही नहीं, डॉक्टरों पर भी कहर बरपा रहा है। देश के विभिन्न अस्पतालों से 1 हजार से भी ज्यादा डॉक्टरों के संक्रमित होने के समाचार आ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 केस सामने आए हैं। देश में बुधवार की तुलना में 56.5% ज्यादा केस सामने आए हैं।

ALSO READ: देश में दुगनी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 90 हजार मामले, इतने लोगों को लगी वैक्सीन
 
सबसे ज्यादा डरावनी बात यह है कि कोरोना की कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चंडीगढ़, लखनऊ और पटियाला में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला है। देश में अब तक 1000 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है।
 
मुंबई में पिछले 3 दिनों में अलग अलग अस्पतालों में  260 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। यहां गुरुवार को सियोन हॉस्पिटल में 30 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चंडीगढ़ के पीजीआई में भी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 146 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिला है। इसके कुछ और और अस्पतालों में 50 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। ऐसे में यहां अब तक 196 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा अन्य नगरों में भी डॉक्टरों के संक्रमित होने का मामला सामने आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख