Publish Date: Thu, 06 Jan 2022 (13:09 IST)
Updated Date: Thu, 06 Jan 2022 (13:15 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस आम आदमी ही नहीं, डॉक्टरों पर भी कहर बरपा रहा है। देश के विभिन्न अस्पतालों से 1 हजार से भी ज्यादा डॉक्टरों के संक्रमित होने के समाचार आ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 केस सामने आए हैं। देश में बुधवार की तुलना में 56.5% ज्यादा केस सामने आए हैं।
सबसे ज्यादा डरावनी बात यह है कि कोरोना की कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चंडीगढ़, लखनऊ और पटियाला में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला है। देश में अब तक 1000 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है।
मुंबई में पिछले 3 दिनों में अलग अलग अस्पतालों में 260 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। यहां गुरुवार को सियोन हॉस्पिटल में 30 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चंडीगढ़ के पीजीआई में भी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 146 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिला है। इसके कुछ और और अस्पतालों में 50 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। ऐसे में यहां अब तक 196 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा अन्य नगरों में भी डॉक्टरों के संक्रमित होने का मामला सामने आ रहे हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 06 Jan 2022 (13:09 IST)
Updated Date: Thu, 06 Jan 2022 (13:15 IST)