suvichar

डॉक्टर फाउची ने भारत में दी Lockdown की सलाह, 3 स्टेप फार्मूला से थमेगी कोरोना की रफ्तार

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (14:13 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले तत्काल कदम के तौर पर भारत में कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने की सलाह दी है।

ALSO READ: रिलायंस ने दी 15000 मीट्रिक टन मुफ्त ऑक्सीजन, मुकेश अंबानी खुद कर रहे हैं सुपरविजन
फाउची ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसके अलावा ऑक्सीजन, दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता बढ़ाना दूसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संकट की भयावहता के मद्देनजर, भारत को एक संकट समूह बनाना चाहिए, जो बैठकें करे और चीजों को संगठित करना शुरू करे।

फाउची ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि यह बात समझने की आवश्यकता है कि जीत की घोषणा संभवत: जल्दी कर दी गई। डॉक्टर फाउची ने देश में कोविड स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन चरणों- तत्काल, मध्यम और लंबी अवधि के उपायों का जिक्र किया।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : भारत में पहली बार कोरोना के 4,01,993 नए मामले, लगातार चौथे दिन 3000 से ज्यादा की मौत
बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार फाउची ने कहा, ‘आपको एक चीज करने की बहुत आवश्यकता है, वह है कि आप देश को अस्थायी रूप से बंद कर दे। मुझे लगता है कि यह अहम है।‘

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक चीज जो अत्यंत महत्वपूर्ण है, वह है ऑक्सीजन और पीपीई किट समेत चिकित्सीय सामान हासिल करना। इसके अलावा देश में तत्काल लॉकडाउन लगाना आवश्यक है।‘

फाउची ने कहा कि जब चीन में एक साल पहले इसी प्रकार तेजी से संक्रमण फैला था, तो उसने पूर्णतय: लॉकडाउन लगा दिया था। उन्होंने कहा कि छह महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन संक्रमण की श्रृंखला रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

फाउची ने कहा कि कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में टीकाकरण की अहम भूमिका है।

फाउची ने कहा कि यदि 1.4 अरब की आबादी वाले भारत ने अपनी जनसंख्या के केवल दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया है, तो अभी लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने कहा कि आपको आपूर्ति हासिल करनी होगी। आपको विश्व की विभिन्न कंपनियों से करार करने होंगे। अब कई कंपनियों के पास टीके हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टीके बनाने वाला देश है। आपको टीका निर्माण के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

अगला लेख