Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्थापना दिवस पर मोदी ने की Corona के खिलाफ जंग में गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की सफलता की कामना

Advertiesment
हमें फॉलो करें NarendraModi
, शनिवार, 1 मई 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड-19 के खिलाफ दोनों राज्यों की लड़ाई में सफलता के साथ ही लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है।

NarendraModi
 
उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्य देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाले उत्कृष्ट लोगों का घर हैं। कामना करता हूं कि दोनों ही राज्य कोरोना के खिलाफ जंग जीतें और वहां के लोग स्वस्थ रहें। महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र और गुजरात भी शुमार हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हम भारत के लोग… जनता और सरकार एक दूसरे को देखते रहो, सिस्टम ऐसे ही तो चलता है