सरकार ने किया सावधान, Corona का नया वेरिएंट 2020 के मुकाबले ज्यादा चालाक

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (18:38 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर धीमी हो गई है। कई राज्यों में अनलॉक हो गया है। इस बीच सरकार ने डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर सावधान किया है। सरकार ने मंगलवार को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट मार्च से ही हमारे आसपास मौजूद है। 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोनावायरस का नया वैरिएंट 2020 के मुकाबले ज़्यादा चालाक हो गया है। अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में 9 लाख के करीब सक्रिय मामले बने हुए हैं। 20 राज्यों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। अन्य राज्यों में भी सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। रिकवरी दर भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,17,525 रिकवरी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

UP : मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित किया, मामला दर्ज, पुलिस बल तैनात

हरियाणा में सत्ता के पक्ष में लहर, भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी : किरण चौधरी

हरियाणा के रण में BJP को एक और झटका, मनोहरलाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का हाथ

योगी ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था

कटरा में गरजे नरेन्द्र मोदी, दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती

अगला लेख
More