Hanuman Chalisa

डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलकर बना सकते हैं नया सुपर वैरिएंट, मॉडर्ना के CMO ने दी चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (10:13 IST)
नई दिल्‍ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक इसकी दहशत दिखाई दे रही है। भारत में अब तक इसके 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. पॉल बर्टन ने चेताया है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलने एक नया सुपर वैरिएंट बना सकते हैं। 

ALSO READ: Omicron को लेकर सरकार की चेतावनी, क्रिसमस और नए साल पर सावधानी बरतने की अपील की
डॉ. बर्टन ने कहा है कि अगर किसी मरीज को ओमिक्रॉन और डेल्‍टा म्‍यूटेंट स्‍ट्रेन एक ही समय पर संक्रमित करता है तो कोरोनावायरस का एक नया सुपर वेरिएंट सामने आ सकता है।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में आमतौर पर केवल एक म्‍यूटेशन स्‍ट्रेन शामिल होता है, वहीं दुर्लभ मामलों में एक से अधिक स्‍ट्रेन एक ही समय पर किसी मरीज पर हमला कर सकते हैं। यदि ये दोनों स्‍ट्रेन भी उसी सेल को संक्रमित करते हैं, तो वे डीएनए की अदला-बदली कर सकते हैं और वायरस का एक नया वेरिएंट बना सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि अगर इस तरह का कोई नया वेरिएंट सामने आता है तो वह बहुत ही ज्‍यादा खतरनाक हो सकता है। अभी तक कोरोना के जीन की अदला बदली होने से 3 कोरोना के नए स्‍ट्रेन रिपोर्ट किए गए हैं।

ALSO READ: UK में फिर टूटा कोरोना रिकॉर्ड, 1 दिन में सामने आए नए 93,045 मामले
ब्रिटेन में शुक्रवार को पहले ही कोरोना के 93 हजार नए मामले सामने आए हैं। जिन लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई, उनमें तीन हजार से ज्यादा ओमिक्रॉन से ही संक्रमित मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

अगला लेख