Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (00:24 IST)
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। इस बीमारी से 2 और लोगों की मौत हो गई। 
 
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी।
 
नगर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी। 2 और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। 
 
अस्थायी शिविर से भागे लोग : दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
यह शिविर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है।

एक सरकारी स्कूल में 135 लोगों को रखा गया था, जिसे बाद में जरूरतमंद लोगों के शिविर के रूप में तब्दील कर दिया गया। इनमें से 32 लोग फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19 : कोरोना से मुक्त हो चुके 40 से ज्यादा मुस्लिम मरीजों ने की प्लाज्मा देने की पेशकश