COVID-19 : Delhi में तेज हुई Corona की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1500 से ज्यादा मामले, 1 मौत

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (21:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 1,520 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत दर्ज की गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।
 
दिल्ली में कोविड-19 के 1,520 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,83,075 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,175 हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,607 नए मामले सामने आए थे और 2 मरीजों की मौत हो गई थी। संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
 
दिन के लिए स्वास्थ्य बुलेटिन शनिवार सुबह जारी की गई। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में कुल 29,775 कोविड-19 जांच की गई थी।
 
बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को घर पर पृथकवास में मरीजों की संख्या 4,044 है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड​​​​-19 रोगियों के लिए 9,586 बिस्तर हैं और उनमें से 154 (1.61 प्रतिशत) पर मरीज भर्ती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख