Daily Horoscope
✕

कोविड-19: 172 दिन बाद दिल्ली में मेट्रो सेवा बहाल, 7 लाइनों पर दौड़ी ट्रेनें

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (11:57 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर गुरुवार को सेवा बहाल कर दी गई।
 
येलो लाइन और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सोमवार को सेवा बहाल हुई। इसके बाद ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर बुधवार को सेवा बहाल कर दी गई गई।
 
इन तीन लाइनों पर गुरुवार को सेवा बहाल होने के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'अब दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर सेव बहाल है! सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने और हमें अच्छी सेवा का प्रबंध करने में सहयोग करने के लिए यात्रियों का धन्यवाद।'
 
अधिकारियों ने बताया कि रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर सुबह सात बजे सेवा बहाल हो गई। सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर आंशिक रूप से सेवा बहाल की थी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच, तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगी। पहले चरण में येलो लाइन या लाइन2 और रैपिड मेट्रो का परिचालन सीमित सेवा घंटों के हिसाब से शुरू किया गया।
 
पहले चरण में इन लाइनों पर ट्रेनें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चल रही। बुधवार को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर भी इसी समय सारिणी के अनुसार सेवा बहाल हुई।
 
डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि कई लाइनों - येलो, ब्लू और पिंक लाइन - पर सेवा बहाल होने के बाद बुधवार रात आठ बजे तक 53,400 यात्रियों ने यात्रा की।
 
दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को 22 मार्च से पहले जैसी स्थिति में लाने की योजना 12 सितंबर से है। महामारी के मद्देनजर यात्रियों को यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। ट्रेन कोच के भीतर और स्टेशन परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख