Publish Date: Fri, 16 Jul 2021 (17:53 IST)
Updated Date: Fri, 16 Jul 2021 (17:58 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आती नजर आ रही है। इसी बीच कल की तुलना में आज यानी शुक्रवार को कोरोना के 66 नए मामले सामने आए और इस दौरान एक मरीज की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब 657 एक्टिव मामले हैं, जबकि बुधवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना के 72 नए मामले सामने आए थे, वहीं अब पॉजिटिविटी रेट भी 0.09% हो गया है।