dharma sangrah

दिल्ली में 24 घंटे में आए 25 हजार से ज्यादा नए Corona मरीज, 412 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (01:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 25,219 नए मामले सामने आए जबकि एक ही दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 412 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 31.61 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 375 मरीजों की मौत हुई थी जबकि गुरुवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381 और सोमवार को 380 मरीजों की जान गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 11,74,553 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10.61 लाख मरीज ठीक हुए हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 16,559 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में पिछले 24 घंटे में 79,780 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 96,747 मरीज उपचाराधीन हैं।

केंद्र ने बढ़ाया ऑक्सीजन का कोटा : दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच केंद्र ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का दैनिक ऑक्सीजन कोटा 490 मिट्रिक टन से बढ़ाकर 590 मिट्रिक टन कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली को ओडिशा के कलिंग नगर से अतिरिक्त 75 मिट्रिक टन और ओडिशा के झारसुगुडा की जेएसडब्ल्यू बीपीएसएल से 25 मिट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।
ALSO READ: CoronaVirus : घर से निकलें तो ये बातें ध्यान में रखें
मंत्रालय के अनुसार नए आवंटन के साथ ही अब दिल्ली को प्रतिदिन 590 मिट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार केंद्र से 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मांग कर रही है। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है।
ALSO READ: CoronaVirus : कोरोना काल में घर आ रहे हैं मेहमान तो इन बातों का रखें ख्याल
इस बीच, दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली इकाइयों की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों को इस जीवनरक्षक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

'Gen Z को डराकर चुप नहीं करा सकते': FIR पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, दिल्ली पुलिस के एक्शन पर उठाए सवाल

भिवंडी में बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Top News 31 July: ITR भरने की आखिरी तारीख आज, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भिवंडी हादसा समेत 5 बड़ी खबरें

LIVE: महाराष्‍ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 6 शव बरामद

क्या हम फफूंद के खतरे को अब तक कम आंकते रहे हैं?

अगला लेख