Hanuman Chalisa

दिल्ली: लगातार दूसरे दिन कोरोना के 100 से कम नए मामले

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (17:55 IST)
नई दिल्ली, राजधानी दिल्‍ली में लगातार दूसरे दिन कोरोनावायरस के 100 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 93 नए मामले आए हैं, जबकि चार मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

यहां कोरोना संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन 0.12 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत के साथ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,981 तक पहुंच गया है। दिल्‍ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 1357 हुई जो 28 फरवरी के बाद सबसे कम है इससे पहले 28 फरवरी को यह संख्‍या 1335 थी।

होम आइसोलेशन में इस समय 314 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर लगातार दूसरे दिन 0.09 फीसदी बनी हुई है जबकि रिकवरी दर लगातार दूसरे दिन 98.16 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में सामने आए 93 केसों के साथ कुल केसों का आंकड़ा 14,34,281 तक पहुंच गया है।

बीते 24 घंटे में 111 मरीज डिस्चार्ज हुए, इस तरह दिल्‍ली में अब तक कुल 14,07,943 मरीज रिकवर कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में 76,468 टेस्ट हुए और कुल टेस्ट आंकड़ा 2,15,59,572 (RTPCR टेस्ट 53,649 एंटीजन 22,819) पहुंच गया है। कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 1349 जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

नवीनतम

उज्जैन का "त्रिनेत्र" मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन, रथयात्रा से पहले जैश के 8 आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख