Hanuman Chalisa

Lockdown में 130 किमी चलाई साइकल, पत्नी को ले गया अस्पताल

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (23:24 IST)
पुडुचेरी। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण के मद्देनजर लागू बंद की वजह से परिवहन का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के बावजूद एक व्यक्ति अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को कीमोथेरेपी के लिए साइकल से 130 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल ले गया।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बंद की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच कोई बस सेवा नहीं चल रही है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले अरिवझागन करीब 12 घंटे तक साइकल चलाकर अपनी 60 वर्षीय पत्नी को लेकर जेआईपीएमईआर अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उनके पास कैब के लिए पैसे भी नहीं थे लेकिन उनका इरादा मजबूत था कि वह अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी में कोई बाधा नहीं आने देंगे। साइकल से ही सही, वह समय पर कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अपनी पत्नी को एक तौलिए से अपने साथ बांध रखा था ताकि वह गिरे नहीं।

बंद ने कई ऐसी घटनाएं लोगों के सामने लाई हैं जिसमें लोगों ने नि:स्वार्थ प्रेम की भावना दिखाई है। हाल ही में तेलंगाना की 48 वर्षीय एक महिला अपने दो पहिया वाहन से 1400 किलोमीटर दूर चली गई ताकि वह आंध्र प्रदेश में फंसे अपने किशोर बेटे को वापस ला सके।

अरिवझागन ने 31 मार्च को यात्रा शुरू की थी और वह उसी रात जवाहरलाल इन्स्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) अस्पताल पहुंच गए। रास्ते में उन्होंने आगे बढ़ने के लिए पुलिस को इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाए।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एक अप्रैल को सुबह उनकी पत्नी की कीमोथेरेपी हुई और इसके बाद उन दोनों को एम्बुलेंस की मदद से घर भेजा गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

अगला लेख