Hanuman Chalisa

चार शहरों का समूह करेगा कोरोनावायरस जीनोम की निगरानी

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (11:51 IST)
नई दिल्ली, इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया (आईएनएसओसीओजी) के नेतृत्व में कोरोना वायरस के प्रकार से जुड़े पहलुओं पर पैनी नज़र रखने के लिए चार शहरों – बंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे को मिलाकर एक निगरानी समूह (कंसोर्टियम) का गठन किया गया है। समूह का गठन रॉकफेलर फाउंडेशन के समर्थन और सीड फंडिंग से किया गया है।

इस पहल के अंतर्गत महामारी विज्ञान से संबंधित आयामों और चिकित्सीय परिणामों के आधार पर वायरस के नये रूप के उभरने को ट्रैक किया जाएगा। कंसोर्टियम का उद्देश्य महामारी और चिकित्सीय डेटा के आधार पर लक्षित नमूना रणनीति विकसित करना है। गहन पर्यावरणीय निगरानी और उन्नत कम्प्यूटेशनल तकनीकों के साथ कंसोर्टियम की कोशिश वास्तविक समय में निगरानी और महामारी के लिए क्षमताओं का निर्माण करने की भी रहेगी।

निगरानी समूह का नेतृत्व सीएसआईआर-कोशकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीएसआईआर-सीसीएमबी), हैदराबाद, कर रहा है। वर्तमान में, इसके तीन अन्य शहरों में विभिन्न भागीदार हैं, जिनमें बेंगलुरु स्थित तीन संस्थान – टीआईएफआर-नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (एनसीबीएस), डीबीटी-इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस ऐंड रिजेनेरेटिव मेडिसिन (इनस्टेम) एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरोसाइंसेज (निमहांस); नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी); और पुणे नॉलेज क्लस्टर, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर)-पुणे और सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (एनसीएल), पुणे शामिल हैं।


यह कंसोर्टियम स्थानीय प्रशासन, अस्पतालों और चिकित्सकों के साथ मिलकर काम करेगा। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया (आईएनएसओसीओजी) के सहयोग से, समूह का दूरगामी लक्ष्य इसको भारत के अन्य रणनीतिक स्थानों तक विस्तारित कर इसे एक राष्ट्रीय प्रयास बनाना है।

इस समूह से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है, "हमारा उद्देश्य वायरस के व्यापक रूप से फैलने और उसके प्रकोप का कारण बनने से पहले चिंताजनक वेरिएंट की पहचान करना, और उसकी रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों और क्षमताओं को विकसित करना है। यह पहल नैदानिक लक्षणों और रोग की गंभीरता की संबद्धता का पता लगाने में भी मदद करेगी।"

सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक डॉ विनय नंदीकूरी कहते हैं, “सभी सहयोगी संस्थान देश में शुरुआत से ही कोविड-19 के विरुद्ध  लड़ रहे हैं। यह महत्वपूर्ण साझेदारी उनकी क्षमताओं का एकीकृत रूप से बेहतर उपयोग करने में मददगार होगी।” (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर ईरान की 10 शर्तें, जिन पर अमेरिका करेगा बातचीत

सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल: शहबाज शरीफ के ‘Draft पोस्ट’ से बढ़ा विवाद

Weather Update : देशभर में मौसम का डबल अटैक, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

अगला लेख