dharma sangrah

लांसेट ने बताए ‘कोरोना वायरस’ से बचने के 3 आसान उपाय

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (15:30 IST)
कोरोना से पूरी दुन‍िया परेशान है। इससे बचने के ल‍िए तरह-तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। इस बीच शोधकर्ताओं ने इस महामारी से बचने के ल‍िए तीन आसान उपाय बताए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा क‍ि इन उपायों को अपनाकर दुनिया कोरोना से काफी हद तक बच सकती है।

किलर कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। अब तक 377,862 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है और करीब 64 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस बीच प्रतिष्ठित पत्रिका लांसेट ने इस महामारी से बचाव के लिए तीन बेहद कारगर तरीके सुझाए हैं। लांसेंट के मुता‍बिक एक मीटर या उससे अधिक की शारीरिक दूरी, मास्‍क और आंखों की सुरक्षा से कोरोना का खतरा काफी हद तक खत्‍म हो जाता है।

कोरोना वायरस संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से बचा सकती है। यह बात विभिन्न अध्ययनों की एक समग्र समीक्षा में सामने आई है और इसमें यह भी बताया गया है कि शारीरिक दूरी के साथ मास्क और आंखों की भी सुरक्षा से संक्रमण का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। यह समीक्षा लांसेट जर्नल में प्रकाशित हुई है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि मौजूदा सबूतों की यह समीक्षा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कराई गई है। कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के प्रफेसर और समीक्षा के मुख्य लेखक होल्गर शूनेमन ने कहा, ‘शारीरिक दूरी से कोविड-19 के मामले में कमी आने की संभावना है।' शूनेमन डब्ल्यूएचओ के संक्रामक रोगों, अनुसंधान के तरीके और सिफारिशें वाले समन्वय केंद्र के सह-निदेशक भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि प्रत्यक्ष सबूत सीमित हैं, समुदाय में मास्क का इस्तेमाल सुरक्षा प्रदान करता है और संभवत: एन95 या स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से पहने जाने वाले मास्क का इस्तेमाल अन्य मास्क की अपेक्षा इससे ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है।' अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि आंखों की सुरक्षा से अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 के प्रत्यक्ष प्रमाणों और सार्स और मर्स से संबंधित कोरोना वायरस के अप्रत्यक्ष या जुड़े प्रमाणों पर काम किया है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि इसमें वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने और विभिन्न निजी सुरक्षा की रणनीतियों पर अच्छे से अध्ययन करने की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

अगला लेख