Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (09:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो सकता है। व्हाइट हाउस की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

शुक्रवार को अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी साझेदार बायोएनटेक ने अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिए अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में आवेदन किया था और एफडीए की टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होनी है।
ALSO READ: महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत
अमेरिका में कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉक्टर मोनसेफ स्लाउ ने कहा कि हमारी योजना मंजूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर टीकों को टीकाकरण कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाने की है, लिहाजा मुझे लगता है कि मंजूरी मिलने के 2 दिन बाद 11 या 12 दिसंबर से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

फाइजर ने सौंपा आवेदन : अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि 11 दिसंबर को अमेरिका में कोरोनावायरस का पहला टीका लगाया जा सकता है। अमेरिका में कोरोना टीका के प्रमुख मोन्सेफ सलौई ने इसकी जानकारी दी।
फाइजर ने शनिवार को अमेरिका के फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) को एक आवेदन सौंपा है और उसमें टीका के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी है।

एफडीए टीका सलाहकार समिति की बैठक 10 दिसंबर को होनी है। सलौई ने कहा कि अगर बैठक में इजाजत मिल जाती है तो टीका अगले दिन उपलब्ध हो सकता है। हमारा लक्ष्य अनुमति मिलने के 24 घंटे के अंदर टीका को उन जगहों पर पहुंचाना है जहां टीकाकरण का काम होगा। मुझे उम्मीद है कि 11 या 12 दिसंबर को ऐसा हो सकता है। गत बुधवार को फाइजर ने कोरोना के खिलाफ 95 फीसदी प्रभावी टीका विकसित करने की घोषणा की थी और इसके लिए वह सरकार से आपातकालीन इस्तेमाल की मांग कर रहे हैं। 

अमेरिका कोरोनावायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका में अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 2.62 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 74.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन अभी भी 48.73 लाख एक्टिव केस हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

अगला लेख