Hanuman Chalisa

केरल में नई आफत, पोस्ट कोविड इस बीमारी से जा रही बच्‍चों की जान, अब तक 4 बच्चों की मौत

Webdunia
रविवार, 29 अगस्त 2021 (14:49 IST)
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले पांच महीनों में केरल में लगभग 300 से अधिक बच्चे मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम-इन चिल्ड्रन (MIS-C), (एक पोस्ट-कोविड कॉम्पलीकेशन) से संक्रमित हुए। इनमें से 4 की मौत हो गई।

MIS-C केरल के लिए एक नई चिंता के रूप में उभरा है, जहां दो महीने से अधिक समय से कोविड संक्रमणों में तेजी देखी जा रही है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को माता-पिता से अपने बच्चों में एमआईएस-सी के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने को कहा। उन्होंने कहा "इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन अगर इसे अनदेखा किया गया, तो यह मुश्किल हो जाएगा।"

एमआईएस-सी के लक्षण
विशेषज्ञों ने कहा कि एमआईएस-सी उन बच्चों में पोस्ट कोविड बीमारी है जिनमें कोरोना वायरस से उबरने के तीन-चार सप्ताह बाद बुखार, पेट दर्द, आंख लाल होना और मतली के लक्षण सामने आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड -19 से संक्रमित सभी राज्य की आबादी में से 10% में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जबकि अधिकांश एमआईएस-सी संक्रमित मामले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में हैं। पहला एमआईएस-सी मामला इस साल मार्च में तिरुवनंतपुरम में सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट किया गया था।

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर से डराने लगी है। केरल की वजह से भारत का कोरोना ग्राफ अब भयावह दिखने लगा है। भारत में आज यानी शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 47 हजार नए केस आए और बीते 24 घंटे में 509 लोगों की मौतें हुई हैं।

सिर्फ केरल में शनिवार को 32801 नए केस मिले और 179 लोगों की जानें चली गईं।  केरल सरकार ने राज्य में कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार से रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है, शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ये जानकारी दी है। कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर रोक से किया इनकार

पहली ही बारिश में धंसा 12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने बताई वजह, अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

झारखंड में 4189 करोड़ की लागत से बनेगा सबसे बड़ा अस्पताल, हेमंत सोरेन सरकार ने दी RIMS-2 को मंजूरी

अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को दिए 5 संकल्प

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख