Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया भर में कोरोनावायरस संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा की मौत

Advertiesment
CoronaVirus
बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और दुनिया भर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5 लाख के पार हो गई है तथा संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 करोड़ से अधिक हो गया है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 29 हजार 999 हो गई है, जबकि 509,628 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
कोविड-19 के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आए हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5854930 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 507 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,20,114 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,47,979 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 26,83,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 129,545 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 13,68,195 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 58,314 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 647,849 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9320 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3,11,965 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,575 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 
संक्रमण के मामले में पेरू और चिली विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2,82,365 और मृतकों की संख्या 9504 हो गई है। चिली में अब तक कोरोना वायरस से 2,75,999 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 5575 है।
 
आठवें स्थान पर स्पेन में अब तक 248,970 लोग संक्रमित हुए है, जबकि 28,346 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,40,436 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,744 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 227,662 हो गई है और 10,817 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में मेक्सिको फ्रांस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 220,657 पहुंच गई है और अब तक इस वायरस से 27,121 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण स्थिति काफी खराब है।
 
पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। यहां अब तक 2,06512 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 201,522 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,816 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 198,613 हो गई है और 5115 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 194,259 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,973 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,531 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,643 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9747, कनाडा में 8566, नीदरलैंड में 6113, स्वीडन में 5333, इक्वाडोर में 4502, स्विट्जरलैंड में 1956, आयरलैंड में 1735 और पुर्तगाल में 1576 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,350 के पार