Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन मिले कोरोना के 20,000 से ज्यादा मरीज, घटे एक्टिव केसेस

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (10:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। 20,409 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 39 लाख 79 हजार 730 हो गई। हालांकि बड़ी संख्‍या में नए मरीज मिलने के बाद भी देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या गुरुवार को मुकाबले कम रही।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 2,203 नए मरीज मिले हैं। कर्नाटक में 1,889, केरल में 1,837, तमिलनाडु में 1,712, पश्चिम बंगाल में 1,495, कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं दिल्ली में 1,128, हिमाचल में 930 और गुजरात में 1,101 ओडिशा में 1,030 नए मरीज मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 47 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 26 हजार 258 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 43 हजार 988 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,335 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
 
22,697 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 09 हजार 484 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है। 
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

LIVE: SIT टीम दुर्घटनास्थल पहुंची, लखनऊ अग्निकांड की जांच

शिक्षा का महाउत्सव: CM भूपेंद्र पटेल ने PM मोदी के वडनगर स्कूल से किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

अगला लेख