Biodata Maker

24 घंटे में 17,336 कोरोना संक्रमित, 4 राज्यों में मिले 1000 से ज्यादा नए केसेस

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (09:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 17,336 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 13,029 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 13 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 24 दिनों में 1 लाख 90 हजार 894 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हजार के करीब पहुंच गई। देश के 4 राज्यों में पिछले 24 घंटों में 1000 से ज्यादा नए मरीज मिले।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 62 हजार 294 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 27 लाख 49 हजार 056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 954 लोगों की मौत हो गई और 88 हजार 284 का इलाज चल रहा है। 
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है। 0.20 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.77 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 13 लाख 71 हजार 107 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
Koo App
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्‍ट्र में ही मिल रहे हैं। राज्य में कोरोना के 5,218 नए मामले सामने आए, केरल में 3,890, दिल्ली में 1934, तमिलनाडु में 1063 और हरियाणा में 872 नए कोरोना संक्रमित मिले। 
 
महाराष्‍ट्र में कोरोना की रफ्तार ने डराया : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5218 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 79 लाख 50 हजार 240 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख 47 हजार 893 हो गई है। 77 लाख 77 हजार 840 लोगों ने महामारी को मात दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख