Publish Date: Sun, 23 Aug 2020 (10:45 IST)
Updated Date: Sun, 23 Aug 2020 (10:49 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 23 और लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने से जिले में इस समय इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 150 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक मौत भी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या अब 15 हो गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा, ‘23 लोगों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को आई। इसी दिन छह मरीज बीमारी से ठीक हुए।‘
अधिकारियों ने बताया कि थानाभवन कस्बे की एक महिला की शनिवार को एक अस्पताल में संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। (भाषा)