Hanuman Chalisa

सावधान, देश में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, SMS का रखें ध्यान

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (09:57 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (CoronaVirus) के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को एक बार फिर इस माहामारी के प्रति सतर्क होकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनेटाइजर का ध्यान रखने की आवश्यकता है। देश में कोविड-19 से संक्रमित लागों की संख्या गुरुवार को 89.58 लाख के पार पहुंच गई। हालांकि इनमें से 83.83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त हो गए। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 45,576 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 89,58,484 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,31,578 हो गई। देश में लगातार 9 दिन से उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 5 लाख से कम है। अभी 4,43,303 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
 
इसके अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 48,493 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अभी तक 83,83,603 लोगों के संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45% है।

दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत: बुधवार को दिल्ली में कोरोना महामारी से रिकॉर्ड 131 मरीजों की मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 5 लाख के पार हो गए हैं, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 7,943 हो गई है।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले अब 81,207 हो गए हैं। राज्य में इस दौरान 100 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,202 हो गया है, वहीं अभी तक 16.23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4.68 लाख से अधिक हो गई तथा सक्रिय मामले कम होकर 69,516 रह गए जबकि 1943 लोगों की मौत हुई है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 18 नवम्बर तक कुल 12,85,08,389 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,28,203 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख