महाराष्‍ट्र में मंदिर पर सियासत, शिवसेना का सवाल- भाजपा का सिर घुम गया क्या...

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (09:16 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में मंदिर खुलने के बाद भाजपा और शिवसेना में इसे खोलने पर श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। भाजपा इसका श्रेय लेना चाहती है। शिवसेना का कहना है कि उसने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया है। इस मामले शिवसेना ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का सिर घुम गया है क्या?
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि भाजपा को क्या हो गया है? महाराष्ट्र में भाजपा का सिर घुम गया है क्या?
 
भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा कि किसी एक बोगस आचार्य को आगे करके मंदिरों के ताले खोलने के लिए आंदोलन किया गया। कौन है वह आचार्य? लेकिन भाजपा को मुफ्त में नाचने के लिए लोग मिलते हैं। किराए से लाकर महाराष्ट्र सरकार के नाम पर बवाल करना उनके खाली वक्त का धंधा बन चुका है।
 
सामना में कहा गया कि इंग्लैंड और यूरोप जैसे देशों में फिर से लॉकडाउन क्यों शुरू हुआ, इस बात को मंदिर खोलने का श्रेय लेने वाले नचनियों को समझ लेना चाहिए। मुंबई का अपमान करनेवाली 'बाहरी' अभिनेत्री की 'जय-जय' करते समय भाजपा का देव-देवताओं के प्रति प्रेम और श्रद्धा कहां अटकी हुई थी?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

अगला लेख
More