Hanuman Chalisa

ब्र‍िटेन के वैज्ञानिक का दावा, वैक्‍सीन से भी खत्‍म नहीं होगा कोरोना वायरस!

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (12:41 IST)
कोरोना की वैक्‍सीन का पूरी दुनिया को इंतजार है, ऐसे में ब्र‍िटेन सरकार के एक प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार एक बयान देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उनकी इस चेतावनी के बाद एक बार फि‍र से कोरोना वैक्‍सीन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

ब्र‍िटेन सरकार में वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस  के मुताबिक कोरोना वायरस की  वैक्सीन से भी पूरी तरह खत्म नहीं होगा। संभव है कि मौसमी फ्लू की तरह आने वाले वर्षों में इसके संक्रमण के मामले सामने आते रहें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना वैक्सीन से संक्रमण प्रसार की संभावना जरूर कम होगी। लोगों को गंभीर बीमार पड़ने से बचाया जा सकेगा।

वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस ने ब्रिटेन के सासंदों की एक कमेटी को जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अगले वर्ष कम से कम वसंत से पहले आमजन के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना वायरस का इलाज हर सर्दी में होने वाले फ्लू की तरह ही होगा। यह संभावना नहीं है कि स्टरलाइज़िंग वैक्सीन के साथ कोरोना वायरस समाप्त हो जाए।

वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस ने कहा कि फ्लू, एचआईवी और मलेरिया के वायरस की तरह कोरोना महामारी भी एन्डेमिक में बदल जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि कोरोना वायरस इसलिए पूरी तरह खत्म नहीं होगा क्योंकि यह बहुत बड़े पैमाने पर पहले ही फैल चुका है। सर पैट्रिक के मुताबिक अभी वैक्सीन की उपयोगिता और वास्तविकता का पता लगने में ही कुछ और माह लगेंगे।

उन्‍होंने कहा है कि अधिकारियों को जनता से बड़े-बड़े वादे नहीं करने चाहिए। गलत दावों से जनता को अंधेरे में न रखा जाए और वैक्सीन से जुड़ी असल जानकारी देनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख