बिहार चुनाव से पहले उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, जानिए अब कितना पैसा खर्च कर सकेंगे...

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (12:15 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा 10 प्रतिशत बढ़ा दी है, क्योंकि कोविड-19 के कारण जारी दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें प्रचार करने में परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।
 
इससे बिहार विधानसभा चुनाव और लोकसभा की एक तथा विधानसभा की 59 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी।
 
चुनाव आयोग ने एक महीने पहले कोविड-19 के मद्देनजर उम्मीदवारों के धन व्यय की सीमा 10 प्रतिशत बढ़ाने का सुझाव दिया था।
 
कानून मंत्रालय द्वारा सोमवार रात जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार अब अधिकतम 77 लाख रुपए खर्च कर सकता है। पहले यह सीमा 70 लाख रुपए थी। वहीं विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार अब 28 लाख रुपए की जगह 30.8 लाख रुपए खर्च कर सकता है। उम्मीदवारों की प्रचार के लिए खर्च करने की अधिकतम सीमा हर राज्य में अलग है।
 
चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकतम व्यय सीमा किसी कारण से बढ़ाई गई है। लेकिन अधिसूचना में कारण का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में आखिरी बार अधिकतम व्यय सीमा बढ़ाई गई थी।
 
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। अधिकतर उपचुनाव तीन नवंबर को होंगे। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सात नवंबर को है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : सम्मेलन से पहले चीन ने कहा- एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है ब्रिक्स

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट

अगला लेख
More