shiv chalisa

UP में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, 3,999 नए मामले

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (23:41 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आने से राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या 6,34,033 हो गई।
 
अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मामलों की संख्या 22,820 है जिनमें से 12,338 पृथक-वास में हैं और 512 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 
प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत होने से महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 8,894 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,02,319 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक राज्य में रविवार को 1.61 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.61 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में कोविड रोधी टीके की अब तक 67,61,377 खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1,133 मामले सामने आए और पांच और मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा प्रयागराज में 497, वाराणसी में 337, कानपुर नगर में 208 और गोरखपुर में 102 संक्रमितों की मौत हुई जबकि इसी अवधि में प्रयागराज और वाराणसी में दो-दो तथा कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

स्केलेबिलिटी और स्पीड से बदला यूपी का औद्योगिक परिदृश्य : CM योगी

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से 1.68 लाख कर्मियों को राहत

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

भाजपा अध्यक्ष नितिन का मिशन गुजरात, अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक, स्वामीजी से लिया आशीर्वाद

राजकोट के जंगलेश्वर में 1400 से अधिक अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

अगला लेख