Hanuman Chalisa

क्या है RT PCR टेस्ट, क्‍या है इसकी जरुरत, ये कैसे किया जाता है?

नवीन रांगियाल
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (15:27 IST)
कोरोना वायरस एक बार फिर से देश के कई राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा है। कई शहरों में हालात बेहद नाजुक हो गए हैं। इसी के साथ एक बार फ‍िर से आरटी पीसीआर टेस्ट की चर्चा शुरू हो गई है।

कई राज्‍यों ने आरटी पीसीआर टेस्‍ट को अनिवार्य कर दिया है, यानी अगर कोई एक स्‍टेट से दूसरे स्‍टेट में जाता है तो उसे पहले अपना आरटी पीसीआर टेस्‍ट करवाना होगा। आइए जानते हैं आखि‍र क्‍या है यह टेस्‍ट और कैसे होता है।

आरटी पीसीआर टेस्ट यानी रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन टेस्ट। इस टेस्ट के जरिए व्यक्ति के शरीर में वायरस का पता लगाया जाता है। इसमें वायरस के आरएनए की जांच की जाती है। जांच के दौरान शरीर के कई हिस्सों से सैंपल लेने की जरूरत पड़ती है। ज्यादातर नाक और गले से की म्यूकोजा के अंदर वाली परत से स्वैब लिया जाता है।

आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में आमातौर पर 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है। कई बार इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। आरटी पीसीआर टेस्ट आपके शरीर में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने में सक्षम है। यही वजह है कि कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने न आने के बावजूद भी ये टेस्ट पॉजिटिव आता है। आगे चलकर वायरस के कोई लक्षण सामने आएंगे या नहीं, या फिर वायरस कितना गंभीर रूप ले सकता है, इसके बारे में आरटी पीसीआर टेस्ट के जरिए पता नहीं चल पाता।

डॉक्‍टरों का कहना है कि इस टेस्ट के लिए किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अगर आप कोई विशेष दवा, काढ़ा या जड़ीबूटी का सेवन कर रहे हैं तो एक बार विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही सैंपल दें। ताकि रिपोर्ट पर उन चीजों का असर न हो। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को कुछ दिन के लिए आइसोलेट किया जाता है या अस्पताल में भर्ती भी किया जा सकता है। वहीं नेगेटिव रिपोर्ट का मतलब है कि शरीर में वायरस की मौजूदगी नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख