dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, 29 लोगों की मौत

Advertiesment
Corona virus
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 942 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 99 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति यहां से चला गया है।
webdunia
मंत्रालय के सुबह साढ़े 10 बजे के अद्यतन डेटा में बताया गया कि महाराष्ट्र में बीमारी से मौत के दो नए मामले सामने आए हैं।
 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा 8 मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 5, कर्नाटक में 3, मध्यप्रदेश में 2 , दिल्ली में 2  और जम्मू-कश्मीर में 2  मौत हुई है।
 
केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों (1,071) में 49 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की तरफ से 27.15 लाख गरीबों के खाते में 611 करोड़ पहुंचे...