biodatamaker
✕

CoronaVirus India Update : 6 दिन से कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले, लगातार तीसरे दिन रिकवर हुए 2 लाख मरीज

Webdunia
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (11:48 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि लगातार तीसरे दिन भी दो लाख से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 2,771 और लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गई। मृत्यु दर गिरकर 1.12 प्रतिशत हो गई।

संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,56,209 हुई जबकि रिकवरी दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई।  एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है और यह संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गई, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 524 मरीजों की, दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छत्तीसगढ़ में 226, कर्नाटक में 201, गुजरात में 158 और झारखंड में 124 मरीजों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक 1,97,894 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 65,284 मरीजों की, दिल्ली में 14,628, कर्नाटक में 14,627 , तमिलनाडु में 13,651, उत्तर प्रदेश में 11,414 , पश्चिम बंगाल में 11,009 पंजाब में 8530, आंध्र प्रदेश में 7736 और छत्तीसगढ़ में 7536 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 रोगियों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी। देश में 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से अधिक हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख