Hanuman Chalisa

बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 10 दिन में मिले 18456 नए संक्रमित, 456 की मौत

Webdunia
रविवार, 24 अप्रैल 2022 (10:26 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,593 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,57,545 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,873 हो गई। पिछले 10 दिनों में 18456 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 456 लोगों की मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, 44 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,22,193 पर पहुंच गई। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
 
संक्रमण की दैनिक दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,19,479 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 187.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,094 नए मामले सामने आए और महामारी से 2 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 25 मार्च के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 194 नए मामले सामने आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हरभजन सिंह अब बने BJP के टर्बनेटर, पंजाब में खेल सकते हैं बड़ी पारी

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका, जानिए क्‍या है मामला?

7 सांसदों ने की पंजाब के साथ गद्दारी, AAP में मची तोड़फोड़ पर क्या बोले संजय सिंह

इंदौर में पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, ओलंपिक कोच रौनक पंडित होंगे मेंटर

अगला लेख