dharma sangrah

कोरोना संक्रमण में गिरावट, 81 दिन बाद देश में 60000 से कम मामले

Webdunia
रविवार, 20 जून 2021 (09:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 58419 नए मामले सामने आए, 87,619 डिस्चार्ज हुए जबकि 1576 लोगों की मौत हो गई। 81 दिन बाद देश में 60000 से कम नए संक्रमित मिले हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 2,98,81,965 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,87,66,009 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस महामारी से अब तक 3,86,713 जान जा चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी घटकर 7,29,243 गई। 
 
इस तरह अब तक 96.27 प्रतिशत मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 2.44 प्रतिशत एक्टिव केसेस हैं और 1.29 प्रतिशत लोग मारे जा चुके हैं।
 
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 8,912 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,63,420 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,17,356 हो गई। 

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,183 नए मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.14 लाख हो गयी वहीं 180 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 31,015 गई।

टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक : भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें शनिवार को दी गई 33,72,742 खुराक भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की 20,49,101 पहली खुराक दी गई, जबकि 78,394 दूसरी खुराक दी गई।
 
टीकाकरण अभियान का का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से देश के 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5,39,11,586 लोगों को पहली खुराक दी गई और कुल 12,23,196 को दूसरी खुराक दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

अगला लेख